विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने मिनी मैराथन को दिखाई हरी झंडी, स्वच्छ और नशामुक्त हिमाचल का दिया संदेश – भारत केसरी टीवी

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने मिनी मैराथन को दिखाई हरी झंडी, स्वच्छ और नशामुक्त हिमाचल का दिया संदेश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने मिनी मैराथन को दिखाई हरी झंडी

• स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त हिमाचल के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान

राज्यपाल Kavinder Gupta ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला से मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया।

स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त जीवन’ विषय पर आयोजित इस मैराथन में हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग प्रतिभागियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना था। मैराथन के माध्यम से जनगणना विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग स्वच्छ वातावरण और शुद्ध हवा वाले राज्य में रहने के लिए सौभाग्यशाली हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की भागीदारी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विकास की कीमत पर पर्यावरण से समझौता नहीं किया जा सकता और बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण तथा नशामुक्त समाज दोनों आवश्यक हैं।

नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा जागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के खतरे से बचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त राज्य बनाया जा सकता है।

राज्यपाल ने सामाजिक अभियानों की सफलता में जनभागीदारी की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आयोजन से जुड़े विभागों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से ऐसे प्रयास सकारात्मक और दीर्घकालिक परिणाम देंगे।

स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत घर से होनी चाहिए और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वच्छ जीवनशैली अपनाने और स्वस्थ एवं सतत समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इससे पूर्व राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद भी किया और हिमाचल के हरित पर्यावरण की रक्षा तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

राज्यपाल ने पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ‘हरित हिमाचल और चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ अभियान दीवार पर हस्ताक्षर कर दोनों अभियानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर Surinder Chauhan, पुलिस महानिदेशक Ashok Tiwari, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशील कुमार सिंगला, जनगणना संचालन निदेशक दीप शिखा शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000