ग्रामीण क्षेत्रों में भी पास करवाने होंगे नक्शे, एक हजार वर्ग मीटर से कम प्लॉट को ग्रामीण विकास विभाग देगा मंजूरी – भारत केसरी टीवी

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पास करवाने होंगे नक्शे, एक हजार वर्ग मीटर से कम प्लॉट को ग्रामीण विकास विभाग देगा मंजूरी

[मदन शर्मा]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में एक हजार वर्ग मीटर से कम प्लॉट के नक्शे ग्रामीण विकास विभाग मंजूरी देगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के मॉडल प्लान के तहत नियम तैयार किए जाएंगे। एक हजार वर्ग मीटर से अधिक प्लॉट के नक्शे की मंजूरी टीसीपी द्वारा दी जाती है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में एक हजार वर्ग मीटर से कम भूमि के प्लॉट के नक्शे की मंजूरी ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दी जाए, इसके लिए नियम बनाने के लिए मॉडल प्लान को मंत्रीमंडलीय उप-समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों के नियमन के लिए तैयार किए गए मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इस मॉडल प्लान को अंतिम मंजूरी के लिए आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। यह निर्णय राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की तीसरी बैठक में लिया गया। बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे।

Advertisement

उप-समिति का गठन ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही निर्माण गतिविधियों को सुव्यवस्थित और नियमानुसार संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। बैठक के दौरान निर्माण गतिविधियों के नियमन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और तैयार किए गए मॉडल प्लान को मंजूरी दी गई। सरकार का मानना है कि इस मॉडल प्लान के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण और विकास कार्यों के

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000