डॉक्टरों के लिए इंसेंटिव स्कीम लाएगी सरकार, मेडिकल कॉलेजों में जल्द भरे जाएंगे 230 पद : मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

डॉक्टरों के लिए इंसेंटिव स्कीम लाएगी सरकार, मेडिकल कॉलेजों में जल्द भरे जाएंगे 230 पद : मुख्यमंत्री

मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां चिकित्सा शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार डॉक्टरों के लिए प्रोत्साहन (इंसेंटिव) योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत डॉक्टरों को 20 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भी इस योजना में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में 110 असिस्टेंट प्रोफेसर और 120 पैरामेडिकल स्टाफ के पद जल्द भरे जाएंगे। इससे चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने अधिकारियों को आईजीएमसी शिमला परिसर में नए मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के निर्माण की संभावनाएं तलाशने और इसके लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर के स्वास्थ्य संस्थानों को विश्वस्तरीय आधुनिक मशीनों और चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित कर रही है तथा नए स्वास्थ्य ढांचे के निर्माण और पुराने ढांचे को मजबूत करने पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में 57, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज में 29, डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज में 32, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 33, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में 67 और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 96 नई पीजी सीटें जोड़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पीजी सीटें बढ़ने से मेडिकल कॉलेजों के कार्यों में तेजी आएगी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में नर्सों के सभी रिक्त पद इस वर्ष भरे जाएंगे और तकनीकी स्टाफ की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सरकार मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को आधुनिक मशीनों एवं स्वास्थ्य उपकरणों से लैस करने पर लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए सभी रिक्त पद भरे जाएंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों के बेहतर संचालन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा तथा हेल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000