मुख्यमंत्री की ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ मुहिम से जुड़े 2.34 लाख लोग, प्रदेश की 234 पंचायतें रेड जोन में – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री की ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ मुहिम से जुड़े 2.34 लाख लोग, प्रदेश की 234 पंचायतें रेड जोन में

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

प्रदेश में नशे के खिलाफ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के अभियान को मिल रहा भारी जनसमर्थन

Advertisement

नशा तस्करों पर शिकंजा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की चिट्टा मुक्त हिमाचल मुहिम को प्रदेशभर में व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। राज्य में अब तक 2.34 लाख लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं। पंचायती राज विभाग द्वारा इन लोगों को नशीले एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम, आपदा प्रबंधन तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकें। राज्य के 2.34 लाख लोग प्रदेश सरकार की आंख और कान बनकर नशे का कारोबार करने वालों की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचा रहे हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। हिमाचल देश का पहला राज्य बना है, जहां पंचायत स्तर पर चिट्टा प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक आधार पर वर्गीकरण किया गया। प्रदेश की पंचायतों को रेड, यलो और ग्रीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

इनमें 234 पंचायतों को रेड श्रेणी में रखा गया है जहां चिट्टे का प्रभाव सबसे अधिक पाया गया। अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करी पर रोक लगाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से इस चुनौती का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य सरकार जहां अपराधियों पर कानून का शिकंजा कस रही है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000