राज्य में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति, अनावश्यक जमा न करें, कंपनियां पूरी कर रहीं जरूरत – भारत केसरी टीवी

राज्य में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति, अनावश्यक जमा न करें, कंपनियां पूरी कर रहीं जरूरत

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ पेट्रोल और डीजल की मांग में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही हैं और बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए लॉजिस्टिक्स और वितरण व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। तेल कंपनियों के अनुसार पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में हिमाचल में पेट्रोल की मांग में करीब 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वर्तमान समय में प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1500 किलोलीटर पेट्रोल और 2400 किलोलीटर डीजल की आपूर्ति की जा रही है। तेल उद्योग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सामान्य तरीके से ईंधन की खरीदारी करें और अनावश्यक रूप से घबराकर पेट्रोल-डीजल जमा न करें। उपभोक्ताओं से यह भी कहा गया है कि वे ईंधन उपलब्धता से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत एजेंसियों और तेल विपणन कंपनियों की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000