Backward Linkage के आधार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS मामले में चौथा आरोपी दबोचा – भारत केसरी टीवी

Backward Linkage के आधार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS मामले में चौथा आरोपी दबोचा

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस थाना परवाणू में दर्ज उक्त अभियोग के अन्वेषण के दौरान पूर्व में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 02 आरोपियों की गिरफ्तारी backward linkage के आधार पर की गई थी। मामले में संलिप्त आरोपियों से कुल 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों की गतिविधियों, आपसी संपर्कों तथा वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक ट्रांजैक्शन, डिजिटल साक्ष्य तथा अन्य तकनीकी जानकारियों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। इस विश्लेषण के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस अवैध नेटवर्क में पंजाब निवासी एक अन्य व्यक्ति भी सक्रिय रूप से शामिल है, जो आरोपियों के साथ मिलकर नशा तस्करी गतिविधियों में संलिप्त था। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी गई तथा तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी को अपनी गिरफ्तारी की भनक लग गई, जिसके बाद उसने गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश, शिमला में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों एवं पुलिस द्वारा प्रस्तुत तथ्यों पर विचार करने के उपरांत माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई। जमानत याचिका खारिज होने के पश्चात पुलिस टीम ने कार्रवाई को और तेज करते हुए आरोपी की तलाश जारी रखी

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 20-05-2026 को पुलिस थाना परवाणू की टीम ने मामले में संलिप्त आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र श्री हरभजन सिंह, निवासी गाँव एवं डाकघर छुंगाराय उत्तर, तहसील गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर, पंजाब, उम्र 24 वर्ष, को backward linkage के आधार पर सोलन क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 21-05-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, । इसके अतिरिक्त आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी पूर्व में भी किसी आपराधिक अथवा नशा तस्करी गतिविधियों में संलिप्त रहा है अथवा नहीं। उक्त मामले में अभी तक 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है जो सभी बाहरी राज्यों पंजाब चंडीगढ़ के है तथा उक्त मामले में 03 आरोपियों को backward linkage के आधार पर गिरफ्तार किया गया है I मामले के आगामी जाँच जारी है I

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000