मैदानी इलाकों में लू, पहाड़ों पर उमस; हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज – भारत केसरी टीवी

मैदानी इलाकों में लू, पहाड़ों पर उमस; हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

ऊना में पारा 44 डिग्री, शिमला तक लू का असर, आज भी इन जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी

हिमाचल में और बढ़ा गर्मी का प्रकोप, आज भी चार जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी, लोगों की परेशानी बढ़ी
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गए हैं। ऊना में बुधवार को दिन का पारा इस सीजन में पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं बद्दी का तापमान 43, काला अंब का 41 और पांवटा साहिब का 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांगड़ा, सोलन से लेकर शिमला तक में लू जैसी स्थिति रही। राज्य के मैदानी इलाकों में जहां सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, वहीं पहाड़ों पर भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी के प्रकोप से हालात ऐसे रहे कि दिन के समय बाजार सूने नजर आए। ठंडे माने जाने वाले शिमला में भी उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। मॉल रोड और रिज पर दिन के समय पर्यटकों की चहल-पहल कम दिखाई दी। महिलाएं और स्कूली बच्चे धूप से बचने के लिए छातों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे यानी 21 मई को भी ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही चंबा और कुल्लू में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 22 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट है। 23 मई को भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल बरस सकते हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 24 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा, हालांकि कोई अलर्ट नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000