केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई आप नेताओं को नोटिस, जज के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट से जुड़ा है मामला – भारत केसरी टीवी

केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई आप नेताओं को नोटिस, जज के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट से जुड़ा है मामला

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला को सम्मन

दिल्ली हाई कोर्ट ने जज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने से जुड़े अवमानना मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और आप के अन्य नेताओं को नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया और आप के अन्य नेताओं को अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी। उधर, असम में कथित पासपोर्ट विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को सम्मन जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 23 मई को गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

हालांकि अब तक पुलिस की ओर से मामले के सभी पहलुओं का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जांच एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से देख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कथित तौर पर इस मामले में सुरजेवाला का नाम लिया था। इसके बाद जांच एजेंसियों ने मामले की कडिय़ों को और गहराई से खंगालना शुरू किया है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या गौरव गोगोई और रणदीप सिंह सुरजेवाला कथित तौर पर इस विवाद से जुड़े बड़े षड्यंत्र की योजना बनाने में शामिल थे। असम पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000