जयराम बोले, झूठे आंकड़ों से लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस – भारत केसरी टीवी

जयराम बोले, झूठे आंकड़ों से लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की हुई प्रचंड जीत

बोले, अब पंचायत चुनावों में कांग्रेस को नकारेगी जनता

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्थानीय निकाय चुनाव में जीत के झूठे आंकड़ों से जनता को गुमराह कर रहे हैं ताकि पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान न हो। स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ विदाई की शहनाई बज चुकी है जिसका शोर सुनने का साहस मुख्यमंत्री में नहीं है। शहरी क्षेत्रों के बाद अब प्रदेश की ग्रामीण जनता भी कांग्रेस की चुनावी गारंटियों के पूरा न होने के कारण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और चुनावों में इस सरकार को कड़ा सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सराज प्रवास के दौरान शंकरदेहरा में जिला परिषद ब्रयोगी वार्ड एवं जरोल में जिला परिषद रोड़ वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह बात कही। बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत व गंभीर चर्चा की।

 

जयराम का आरोप, सरकार की नीयत ही खराब

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार के पास न तो प्रदेश में विकास कार्य करवाने के लिए पैसा बचा है और न ही अब उनकी कोई नीयत रह गई है। जो सरकार अपने साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरे होने के बाद भी जनता को यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उसने धरातल पर क्या विकास कार्य किए हैं, वह प्रदेश का क्या भला करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000