सोलन के परवाणू में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…26 वर्षीय युवक की मौत – भारत केसरी टीवी

सोलन के परवाणू में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…26 वर्षीय युवक की मौत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

खाई में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक, हादसा औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के समीप जंगेशु मार्ग पर हुआ। मृत युवक की पहचान 26 वर्षीय अभिनव पुत्र हरीश निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब चंडीगढ़ के चार युवक कार में सवार होकर जंगेशु मार्ग से गुजर रहे थे, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हुए और पुलिस को सूचित किया। इस हादसे में कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, सूचना मिलते ही परवाणू पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल युवकों की पहचान विशाल (23) पुत्र छोटे लाल, नरेश (32) पुत्र जोधराम और वसार (26) पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है। सभी युवक चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000