राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसायटी की भूमिका अहम : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता – भारत केसरी टीवी

राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसायटी की भूमिका अहम : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसायटी की अहम भूमिका : राज्यपाल
· जम्मू में रोटरी क्लब लीडरशिप लर्निंग सेमिनार को किया संबोधित

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रभावी नेतृत्व केवल पद संभालने तक सीमित नहीं होता, बल्कि लोगों को साथ लेकर चलने, समाज की आवश्यकताओं को समझने और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनने का नाम है।

वे रविवार को जम्मू में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 द्वारा आयोजित क्लब लीडरशिप लर्निंग सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति सेवा, नेतृत्व और सामाजिक समर्पण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राज्यपाल ने रोटरी इंटरनेशनल और उसके मूल मंत्र ‘सेवा स्वयं से ऊपर’ की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता के लिए कार्य करने वाला वैश्विक आंदोलन है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आपदा राहत और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में रोटरी के योगदान की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब समाज और सरकार मिलकर कार्य करें।

राज्यपाल ने नशे की समस्या, पर्यावरणीय चुनौतियों, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और युवाओं में बढ़ती सामाजिक दूरी जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन चुनौतियों का समाधान केवल सरकार नहीं कर सकती, बल्कि जनभागीदारी भी आवश्यक है।

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज सेवा से भी जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल, ऊर्जा और रचनात्मकता को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच अभियान, स्वच्छता अभियान, शैक्षणिक सहयोग, पौधारोपण और आपदा राहत कार्यों के आयोजन के लिए रोटरी क्लबों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है जो सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों की सहायता करे।

उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, अनावश्यक निजी वाहन प्रयोग से बचने, ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन बंद रखने और कारपूलिंग अपनाने की अपील करते हुए ईंधन बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण राष्ट्रीय कर्तव्य होने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने और देश पर ईंधन आयात के बोझ को घटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

राज्यपाल ने रोटरी क्लबों से ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों के छोटे-छोटे प्रयास देश पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

उन्होंने सेमिनार के आयोजन के लिए रोटरी क्लब जम्मू तवी और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य की सामाजिक सेवा गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000