चार नगर निगमों में 63.74 फीसदी मतदान, 31 को आएगा परिणाम, कई मंत्रियों-विधायकों की साख का सवाल – भारत केसरी टीवी

चार नगर निगमों में 63.74 फीसदी मतदान, 31 को आएगा परिणाम, कई मंत्रियों-विधायकों की साख का सवाल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

31 मई को आएगा चुनाव परिणाम, कई मंत्रियों और विधायकों की साख का सवाल

प्रदेश के चार जिलों के नगर निगम चुनाव में 64 सीटों के लिए रविवार को 63.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें जिला कांगड़ा में 63.72, मंडी में 68.78 और सोलन जिला में 58.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा जिला में दो नगर निगम धर्मशाला और पालमपुर है, जबकि अन्य जिलों में नगर निगम मंडी और सोलन शामिल है। रविवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के साथ दंगल में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी ईवीएम में कैद हो गया है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के तहत कांगड़ा जिला के दो नगर निगमों में मतदाताओं की कुल संख्या 69978 है, इनमें 43315 ने मतदान किया है। इस तरह पर जिला कांगड़ा के दो नगर निगमों में मतदान प्रतिशतता 63.72 दर्ज की है।

नगर निगम मंडी के कुल 29244 मतदाताओं में से 20113 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसी तरह नगर निगम सोलन के कुल 34147 मतदाताओं में से 19914 ने वोट डाले है। आयोग के अनुसार चारों नगर निगमों के 131369 मतदाताओं में से 83342 ने ही वोट डाले है। उधर, इन नगर निगम चुनावों की मतदान प्रक्रिया होने के बाद अब चुनावी दंगल में उतरे प्रत्याशियों को परिणाम के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा।

मुख्यमंत्री खुद फील्ड में डटे रहे

कांग्रेस की तरफ से हरेक नगर निगम में डिप्टी सीएम और मंत्रियों को पर्यवेक्षक के साथ-साथ प्रभारी के तौर पर तैनात किया था। वहीं विधायकों समेत संगठन और विभिन्न निगम बोर्ड के पदाधिकारियों को भी कांग्रेस की तरफ से नगर निगमों में वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000