नीट पेपर लीक मामले में नया खुलासा, एनटीए का दूसरा सेट भी लीक – भारत केसरी टीवी

नीट पेपर लीक मामले में नया खुलासा, एनटीए का दूसरा सेट भी लीक

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा : एनटीए का दूसरा सेट भी हुआ था लीक*

 

नीट पेपर लीक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि नीट का सिर्फ एक पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि दोनों सेट का पेपर लीक हुआ था। दूसरा सेट रिजर्व में रखा गया था, लेकिन जांच के दौरान पता चला है कि दूसरे सेट के सवाल भी गेस पेपर के सवालों से हूबहू मेल खाते हैं। नीट पेपर लीक में सबसे बड़े किंगपिन माने जा रहे असिस्टेंट प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी, सीनियर टीचर मनीषा गुरुनाथ मांधरे और मनीषा वाघमारे के नाम सामने आए हैं। दरअसल, हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी क्वेश्चन पेपर के दो सेट तैयार किए जाते हैं। इनमें से कौन-सा सेट परीक्षा में आएगा, इसकी जानकारी डायरेक्टर जनरल के अलावा किसी और को नहीं होती। एक सेट का पेपर होता है, जबकि दूसरा सेट रिजर्व में रखा जाता है, ताकि अगर कहीं कोई गड़बड़ी या जरूरत पडऩे पर तुरंत दूसरे सेट का पेपर कराया जा सके। अब सामने आया है कि रिजर्व सेट का पेपर भी पहले ही आउट हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार, जो पेपर तीन मई को परीक्षा में आया था और जो पेपर रिजर्व में रख गया था, दोनों के बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सभी सवाल गेस पेपर में थे।

जांच में खुलासा हुआ है कि प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और सीनियर टीचर मनीष मांधरे ने मिलकर एक गेस पेपर बनाया था, जो कई राज्यों में लाखों में बिका। इसमें बायोलॉजी के 180 और केमिस्ट्री के 90 सवाल ऐसे मिले हैं, जो एनटीए के दोनों नीट सेट्स से मेल खाते हैं। दोनों में जो सेट पेपर में आया था, उसमें बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 45 सवाल यानी आधे-आधे प्रश्न बैंक में हूबहू लिखे हैं। पता चला है कि प्रो. पीवी कुलकर्णी और सीनियर टीचर मनीषा मांधरे ने बॉयोलॉजी के सवाल एनटीए से चोरी किए थे। इसके अलावा सीबीआई को फिजिक्स के कुछ सवाल भी लीक होने के सबूत मिले हैं। दोनों नीट पेपर बनाने वाले एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा थे। दोनों ने सवालों को हाथ से लिखवाया और एक गेस पेपर नाम देकर बेचा था। इसमें मनीषा वाघमारे ने एजेंट के तौर पर गेस पेपर बेचा।

 

शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे प्रधानमंत्री

 

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि बार-बार परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि साल 2024 में नीट पेपर लीक हुआ था, लेकिन परीक्षा रद्द नहीं हुई और न ही किसी मंत्री ने इस्तीफा दिया। उस समय मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई और एक कमेटी बनाई गई। अब 2026 में फिर नीट पेपर लीक हुआ। इस बार परीक्षा रद्द कर दी गई, लेकिन शिक्षा मंत्री ने फिर भी इस्तीफा नहीं दिया। मामले की जांच फिर सीबीआई कर रही है और अब एक नई कमेटी बनाई जाएगी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सीधे तीन सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि देश जवाब चाहता है कि बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा पर सरकार चुप क्यों है और लगातार विफल हो रहे शिक्षा मंत्री को पद से क्यों नहीं हटाया जा रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000