सोलन में चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, SIU टीम ने शमलेच में की बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

सोलन में चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, SIU टीम ने शमलेच में की बड़ी कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

दिनांक 10/11-05-2026 की रात्रि को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा टियागो गाड़ी, जो परवाणू-धर्मपुर की ओर से सोलन की तरफ आ रही थी, को शमलेच के समीप नाकाबंदी कर चैक किया गया। चैकिंग के दौरान गाड़ी में सवार एक युवक एवं एक युवती के कब्जे से 12.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

Advertisement

दोनों आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री राम प्रकाश निवासी रबोन, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 45 वर्ष तथा साक्षी शर्मा पुत्री श्री दीप राम निवासी गाँव सिधोटी, डाकखाना पनोग, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मामले के अन्वेषण के दौरान प्रयुक्त वाहन को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 11-05-2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त, दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000