नाबार्ड प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा – भारत केसरी टीवी

नाबार्ड प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

नाबार्ड प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) हिमाचल प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक विवेक पठानिया ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज लोक भवन में राज्यपाल काविंद्र गुप्ता से भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और पहलों की जानकारी दी। विशेष रूप से ग्रामीण अवसंरचना, कृषि, वाटरशेड विकास, वित्तीय समावेशन और आजीविका संवर्धन के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई।

राज्यपाल ने कहा कि नाबार्ड हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास को गति देने और कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड जैसे संस्थान किसानों को सशक्त बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और ग्रामीण समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में मददगार साबित हो रहे हैं।

काविंद्र गुप्ता ने राज्य में प्राकृतिक खेती, कौशल विकास, ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य में संतुलित और सतत विकास के लिए मजबूत ग्रामीण अवसंरचना और बेहतर आजीविका अवसर बेहद जरूरी हैं।

उन्होंने कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय मजबूत करने के लिए नवाचार और तकनीक आधारित तरीकों को अपनाने पर भी जोर दिया। राज्यपाल ने समावेशी विकास में नाबार्ड के योगदान की सराहना की और विश्वास जताया कि संस्था राज्य के समग्र विकास में आगे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000