हिमाचल में नशे पर बड़ा प्रहार: कुल्लू में 1.32 लाख अफीम पौधे नष्ट, बद्दी से 2.23 लाख नशीली गोलियां बरामद – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में नशे पर बड़ा प्रहार: कुल्लू में 1.32 लाख अफीम पौधे नष्ट, बद्दी से 2.23 लाख नशीली गोलियां बरामद

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

कुल्लू में 1.32 लाख से अधिक अफीम के पौधे नष्ट, बद्दी में 2.23 लाख नशीली गोलियां बरामद

शिमला, 8 मई। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। जिला कुल्लू और बद्दी में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम की खेती और नशीली दवाइयों का जखीरा पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के बठाड़ क्षेत्र के गांव शालिंगचा में छापेमारी की। इस दौरान निजी भूमि पर करीब चार बीघा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पाई गई।

कार्रवाई के दौरान एसटीएफ टीम ने मौके पर लगभग 1 लाख 32 हजार 787 अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया। मामले में अवैध खेती से जुड़े आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बंजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बद्दी स्थित सालासर कॉम्प्लेक्स में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक दवाइयां और नशीली गोलियां बरामद कीं।

छापेमारी के दौरान कुल 2 लाख 23 हजार 84 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इनमें 1 लाख 61 हजार 920 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट और 61 हजार 164 अल्प्राजोलम (Atrox-0.5) टैबलेट शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश तथा अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

प्रदेश के डीजीपी Ashok Tewari ने पुलिस, एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार के नशामुक्त हिमाचल के विजन को पूरा करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस अकेले नहीं जीत सकती। इसके लिए समाज, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। डीजीपी ने लोगों से अपील की कि नशे और चिट्टे से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000