सोलन में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: जीरकपुर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 4 आरोपी दबोचे – भारत केसरी टीवी

सोलन में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: जीरकपुर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 4 आरोपी दबोचे

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 05-05-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर विवंता मॉल की पार्किंग में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान एक TUV गाड़ी में बैठे तीन युवकों के कब्जे से 7.07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹29,000/- नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंदर बत्ता पुत्र स्वर्गीय श्री सतीश कुमार, निवासी गाँव शाम्बर, डाकघर सलोगड़ा, तहसील एवं जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 43 वर्ष; तेज सिंह पुत्र श्री मनी सिंह, निवासी गाँव खड़ींन, डाकघर नया ग्राम, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 39 वर्ष; तथा शुभम ठाकुर पुत्र स्वर्गीय श्री बाबू राम, निवासी गाँव चैली, डाकघर जनेडघाट, तहसील जुंगा, जिला शिमला (हि.प्र.), आयु 30 वर्ष के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार किया गया I इस संबंध में उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना सदर, सोलन में पंजीकृत किया गया I अन्वेषण के दौरान मामले में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त करके पुलिस कब्जे में लिया गया। दिनांक 06-05-2026 को आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से 4 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया कि बरामद चिट्टा/हेरोइन जीरकपुर से किसी व्यक्ति से खरीदा गया था। इस पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य सप्लायर मनदीप पुत्र श्री दलबीर सिंह, निवासी वाल्मीकि मोहल्ला माटौर, डाकघर व तहसील कलायत, जिला कैथल (हरियाणा), आयु 23 वर्ष को बैकवर्ड लिंकज (backward linkage) के आधार पर जीरकपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 5.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन भी बरामद किया गया।

उक्त आरोपी को आज दिनांक 08-05-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस अभियोग के जांच के दौरान पाया गया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं जिनमे देवेंदर बत्ता के विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन एवं परवाणू में 2 मामले दर्ज हैं, जबकि तेज सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू, धरमपुर, सदर सोलन, हमीरपुर तथा हरियाणा राज्य के पिंजौर में चिट्टा तस्करी/मादक पदार्थ से संबंधित कुल 6 मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त तेज सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) की संगीन धाराओं के अंतर्गत 3 अन्य मामले भी दर्ज हैं। आरोपी शुभम ठाकुर एवं मनदीप सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अब तक इस मामले में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उनके कब्जे से कुल 12.48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया जा चुका है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000