“कांग्रेस मंडी को मानचित्र से मिटाना चाहती है” – Jai Ram Thakur का बड़ा हमला – भारत केसरी टीवी

“कांग्रेस मंडी को मानचित्र से मिटाना चाहती है” – Jai Ram Thakur का बड़ा हमला

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*मंडी कांग्रेस का बस चले तो यह मंडी को मानचित्र से ही मिटा दे: जयराम*

Advertisement

 

Advertisement

मंडी नगर निगम भाजपा का गढ़ थी और भविष्य में भी रहेगी। नगर निगम और पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत होगी, जो प्रदेश से कांग्रेस सरकार की विदाई का शंखनाद साबित होगी। ये बातें मंडी में सोमवार को प्रैस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने हमेशा मंडी के साथ भेदभाव किया है और यदि इसका बस चले तो वह मंडी जिले को हिमाचल के मानचित्र से ही मिटा दे। भाजपा सरकार के समय मंडी नगर के विकास के लिए जो 15 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी, उसे सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने वापस ले लिया। मंडी की जनता इस अपमान को भूली नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सार्वजनिक मंचों से अपनी ही सरकार की खामियां गिनाने लगे हैं।

जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि वे केवल मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए नियमों के विरुद्ध कार्य न करें, अन्यथा भविष्य में उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे जिस भी राज्य में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनकर गए, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और भाजपा की सरकार बनी। यह उनकी विफल कार्यशैली का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000