एग्जिट पोल 3-2 से भाजपा के पक्ष में, असम-पुड्डुचेरी में रिपीट करने, बंगाल में सत्ता में आने की उम्मीद – भारत केसरी टीवी

एग्जिट पोल 3-2 से भाजपा के पक्ष में, असम-पुड्डुचेरी में रिपीट करने, बंगाल में सत्ता में आने की उम्मीद

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

असम-पुड्डुचेरी में रिपीट करने के साथ बंगाल में सत्ता में आने की उम्मीद, तमिलनाडु में डीएमके और केरल में कांग्रेस आगे

पश्चिम बंगाल में हिलती दिख रही ममता बनर्जी की कुर्सी; तमिलनाडु में डीएमके को कड़ी टक्कर दे रहे अभिनेता विजय, केरल में कांग्रेस के लिए खुशखबरी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम को जारी एग्जिट पोल में भाजपा 3-2 से यह मुकाबला जीतती नजर आ रही है। एग्जिट पोल्स के अनुसार भाजपा नीत एनडीए असम और पुड्डुचेरी में अपनी सरकार रिपीट करता नजर आ रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल में भी भगवा पार्टी पहली बार सत्ता का स्वाद लेती नजर आ रही है।

उधर, तमिलनाड़ में जहां स्टालिन की डीएमके फिर से सत्ता में आती दिख रही है, वहीं केरल में कांगे्रस नीत यूडीएफ गठबंधन सरकार बनाता दिख रहा है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल के चुनाव पर थी और भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस मेहनत का फल भी उन्हें मिलता नजर आ रहा है।

जनमत पोल्स और पीपल्स पोल्स के सर्वे को छोड़ दें, तो सभी एजेंसियों के सर्वे में भाजपा को पहली बार बंगाल की सत्ता मिलती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में सामने आए आठ प्रमुख सर्वे में से छह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में अपनी पहली सरकार बनाती दिख रही है। प्रजा पोल के सर्वे में तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत (178-208 सीटें) मिलने का अनुमान लगाया लगाया गया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000