कसुम्पटी में 51.10 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम सुक्खू ने किए शिलान्यास व उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

कसुम्पटी में 51.10 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम सुक्खू ने किए शिलान्यास व उद्घाटन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री Thakur Sukhvinder Singh Sukhu ने शिमला जिले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धारेच और चियोग में लगभग 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री ने फागू से धारेच सड़क (15.23 करोड़ रुपये), धारेच से चटोग वाया मंडा सड़क (7.85 करोड़ रुपये) और डार्न से जुब्बर सड़क (4.81 करोड़ रुपये) के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त खेती जुब्बर से खद्राराव सड़क (1.50 करोड़ रुपये) और फागू से सरयू सड़क (2 करोड़ रुपये) के निर्माण की भी आधारशिला रखी।

Advertisement

उन्होंने बंगापानी से चडैल सड़क (2.70 करोड़ रुपये), चियोग से जठाई सड़क (3 करोड़ रुपये) और ढल्यू से जनू नाला सड़क (2.50 करोड़ रुपये) के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया। अन्य परियोजनाओं में न्होग से कनेशी सड़क (2.60 करोड़ रुपये), ढल्यू से धार सड़क (1 करोड़ रुपये) और क्याणला से सरोग सड़क (2 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चियोग बाजार से मेहना गांव सड़क (90 लाख रुपये) और तलई-देहना से करयाल गांव सड़क (1 करोड़ रुपये) के निर्माण कार्यों की भी आधारशिला रखी। उन्होंने 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र और पंचायत घर का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चियोग बाईपास सड़क का उद्घाटन भी किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000