कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार: Jairam Thakur का हमला—अपराधियों में खत्म हुआ कानून का डर – भारत केसरी टीवी

कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार: Jairam Thakur का हमला—अपराधियों में खत्म हुआ कानून का डर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*बिगड़ती कानून व्यवस्था को सरकार जिम्मेदार*

Advertisement

 

Advertisement

अपराधियों के मन में नहीं कानून का खौफ

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार इस समय पूरी तरह से सुप्त अवस्था में है और प्रदेश की कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। मंडी में जयराम ठाकुर ने कानून व्यवस्था के गिरते स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में आए दिन जघन्य अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों के मन में पुलिस और कानून का जरा भी भय शेष नहीं रह गया है।

एक शांत और देवभूमि के रूप में विख्यात हिमाचल के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक विषय है। उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि चूंकि गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए यह उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी थी कि वह इन मामलों में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते और बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करते। उन्होंने मांग की कि अपराध नियंत्रण हेतु अविलंब उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई जाए और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की जाए।

रोहडू गोलीकांड पर नाराज

जयराम ठाकुर ने रोहड़ू क्षेत्र के एक धार्मिक आयोजन में हुई घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतक महिला के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कठोर कदम उठाने होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000