नड्डी में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन: कांगड़ा पर्यटन को मिलेगा नया आयाम – भारत केसरी टीवी

नड्डी में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन: कांगड़ा पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला, 22 अप्रैल।
धर्मशाला के समीप नड्डी में प्रस्तावित एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

Advertisement

बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ संयुक्त बैठकें और साइट निरीक्षण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि परियोजना कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने विशेष रूप से वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

Advertisement

बैठक में जानकारी दी गई कि नड्डी व्यू प्वाइंट क्षेत्र में लगभग 5.3 किलोमीटर लंबी जिपलाइन का निर्माण प्रस्तावित है, जो एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन होगी।

इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 7.50 करोड़ रुपये है और इसे 36 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह जिपलाइन धौलाधार पर्वत श्रृंखला की मनोरम वादियों के बीच स्थापित की जाएगी, जिससे पर्यटकों को रोमांच के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय अनुभव मिलेगा।

परियोजना को पर्यावरण-अनुकूल (ग्रीन) रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें पेड़ों की कटाई नहीं की जाएगी और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से कांगड़ा जिले में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बैठक में डल स्थित दुर्वेश्वर मंदिर में होने वाली आरती, उसके सौंदर्यीकरण एवं अन्य संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल, एडीएम कांगड़ा शिल्पी वेक्टा, डीएफओ धर्मशाला अमित शर्मा, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास, सहायक अभियंता लोक निर्माण शुभांक,तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज, बीडीओअभिनीत कात्यान , प्रोजेक्ट प्रमोटर विवेक महाजन, रोपवे विभाग के अधिकारी, बीओडी एचआरटीसी के निदेशक विवेक राणा, हिमाचली लोकगायक सुनील राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000