ठियोग में चिट्टे के सप्लायर गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई, आरोपी पंजाब-हरियाणा के रहने वाले – भारत केसरी टीवी

ठियोग में चिट्टे के सप्लायर गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई, आरोपी पंजाब-हरियाणा के रहने वाले

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

 

शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ठियोग बाइपास के पास एक कार से करीब नौ ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना ठियोग की टीम बाइपास क्षेत्र में नाका ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि फागू की ओर से मैग्नेट ग्रे रंग की एक कार ठियोग बाइपास की तरफ आ रही है, जिसमें सवार तीन लोग नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से करीब नौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिला के रहने वाले 21 वर्षीय पवन, पंजाब के मोहाली निवासी 26 वर्षीय नितिश पांडे और हरियाणा के सोनीपत जिले के ही 27 वर्षीय रितिक सूरजभान के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000