हमीरपुर में HRTC बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक घायल – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर में HRTC बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक घायल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हमीरपुर मे मैड़ के पास HRTC बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक को आई चोटें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला अंतर्गत मैड़ क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां शिमला से चढ़ियार जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक को चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Advertisement

बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 6:00 बजे मैड़ मुख्य बाजार से लगभग 300 मीटर पहले एक तीखे मोड़ पर हुआ। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस शिमला डिपो से चढ़ियार की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक (जो कांगड़ा में सीमेंट अनलोड कर बरमाणा लौट रहा था) के साथ उसकी टक्कर हो गई।  हालांकि ट्रक चालक ने बस को बचाने का काफी प्रयास किया।

जांच में जुटी पुलिस
घायल बस चालक को तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गनीमत यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। एसपी बलवीर ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000