रोस्टर जारी: इस बार चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी 55%, सियासत में हलचल – भारत केसरी टीवी

रोस्टर जारी: इस बार चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी 55%, सियासत में हलचल

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*इस बार चुनाव मैदान में होंगी 55 फीसदी महिलाएं, आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद बदले सियासी समीकरण*

Advertisement

 

Advertisement

पंचायत चुनाव लडऩे के इच्छुक सोशल मीडिया से दर्ज करवा रहे मौजूदगी

महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के कारण कुल मिलाकर 55 फीसदी सीटें रिजर्व हो गई हैं, जबकि पुरुषों और ओपन कैटेगरी के लिए लगभग 45 फीसदी सीटें ही बची हैं। इससे संभावित उम्मीदवारों के चुनाव लडऩे के समीकरण बिगड़ गए हैं। ऐसे में प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं में इस बार 50 से 55 फीसदी सीटों पर महिलाएं चुनाव मैदान में होंगी। राज्य में चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद तक की सीटों के लिए तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। कौन सी सीट महिला, अनुसूचित जाति, ओबीसी या अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित रहेगी, अब इस पर संशय नहीं रहा। भले ही चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान अभी बाकी हो, लेकिन मैदान में उतरने के इच्छुक दावेदार सोशल मीडिया के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगे हैं।

दादा-दादी का अवैध कब्जा, तो पोता बाहर

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 122 के तहत उम्मीदवारों की योग्यता ही नहीं, उनके परिवार से जुड़ी स्थिति भी सीधे तौर पर चुनाव लडऩे के अधिकार को प्रभावित करती है। इस नियम के तहत यदि किसी उम्मीदवार के परिवार के सदस्य जैसे दादा-दादी, माता-पिता के नाम पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा दर्ज है, तो उसका असर अगली पीढ़ी पर भी पड़ता है। ऐसे मामलों में पोता, बेटा या अविवाहित पुत्री तक को पंचायत चुनाव लडऩे से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

नियम के अनुसार बहू लड़ सकेगी चुनाव

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000