LPG संकट के बीच जमाखोरी व कालाबाजी पर प्रदेश भर में गैस सिलैंडर जब्त – भारत केसरी टीवी

LPG संकट के बीच जमाखोरी व कालाबाजी पर प्रदेश भर में गैस सिलैंडर जब्त

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

एलपीजी संकट के बीच प्रदेश में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग प्रदेश में गैस वितरण प्रणाली को लेकर नजर बनाए है। प्रदेश में घरेलू गैस सिलैंडरों की उपलब्धता को लेकर कुमुद सिंह निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अध्यक्षता में सोमवार को सभी जिला नियंत्रकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में गैस सिलैंडरों की आपूर्ति और वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी न हो।

Advertisement

मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान घरेलू सिलैंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 2007 निरीक्षण किए गए जिनमें 85 सिलैंडर जब्त किए गए। इसके अलावा पैट्रोल-डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए 187 निरीक्षण भी किए गए। सीमावर्ती जिलों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो के गैस सिलैंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 3700 सिलैंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलैंडर ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी सिस्टम के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सभी पात्र उपभोक्ताओं तक गैस पहुंच सके।

Advertisement

प्रदेश में गैस की नहीं कोई कमी

विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता 1967 हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000