हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 6 दिन बारिश-बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 6 दिन बारिश-बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*छह दिन बारिश-बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट*

Advertisement

 

प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते तीन, चार और आठ अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं पांच, छह व सात अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। तीन से छह अप्रैल तक कई जिलों में अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में तीन व चार अप्रैल को ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 16 अप्रैल तक उच्च पहाड़ी व आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राज्य में अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

 

न्यूनतम तापमान

 

शिमला 11.6, सुंदरनगर 13.1, भुंतर 11.5, कल्पा 5.0, धर्मशाला 6.5, ऊना 15.4, नाहन 14.5, पालमपुर 14.0, सोलन 12.0, मनाली 9.1, कांगड़ा 15.8, मंडी 14.6, बिलासपुर 15.0, जुब्बड़हट्टी 13.4 , कुकुमसेरी 3.1, सेऊबाग 10.5, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 8.9 व देहरा गोपीपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000