परवाणू में बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर के फरार होने पर 3 एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड – भारत केसरी टीवी

परवाणू में बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर के फरार होने पर 3 एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*परवाणू में तीन एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, नशा तस्करी के आरोपी के भागने के मामले में कार्रवाई*

Advertisement

 

पुलिस की हिरासत से नशा तस्करी के आरोपी के भागने के मामले में कार्रवाई

जिला पुलिस सोलन के अंतर्गत परवाणू थाना क्षेत्र से पुलिस की हिरासत से नशा तस्कर आरोपी के फरार होने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें तीन एएसआई व एक हैड कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी सोलन ने यह कार्रवाई की है और इन पुलिसकर्मियों केखिलाफ विभागीय जांच खोल दी है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश को विशेष टीमों का गठन कर दिया है और जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट मामले में पकड़ा था और बुधवार को आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही थी। इस बीच आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गया।

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एसपी सोलन ने तुरंत प्रभाव से चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशा तस्करों के साथ-साथ ऐसे पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी, जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहते हैं। उन्होंने बताया कि मामले में कोताही बरतने पर तीन एएसआई व एक हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच जारी है और यदि आगे और कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000