NH-707 पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पांवटा साहिब के 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत – भारत केसरी टीवी

NH-707 पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पांवटा साहिब के 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*नैशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक…उड़े परखच्चे, चालक की गई जान*

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले नैशनल हाईवे-707 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां किशनकोट के समीप एक तेज रफ्तार बाइक के सड़क पर खड़े खराब ट्रक से टकरा जाने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार पांवटा साहिब की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था। किशनकोट के पास पहुंचते ही वह अपनी बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और सामने सड़क पर पहले से खड़े एक खराब ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार व्यक्ति बुरी तरह से सड़क पर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलैंस को मौके पर बुलाया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में सिविल अस्पताल  पांवटा साहिब पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 56 वर्षीय खजान सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा के रूप में हुई है। मृतक पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव सालवाला, डाकघर गोरखुवाला का स्थायी निवासी था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसा बाइक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण घटित हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000