पैट और लीट परीक्षा की तिथियां घोषित: 17 और 24 मई को होंगे एग्जाम, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक – भारत केसरी टीवी

पैट और लीट परीक्षा की तिथियां घोषित: 17 और 24 मई को होंगे एग्जाम, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा की तिथियां कीं घोषित*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री टैस्ट (लीट) की तिथियां घोषित कर दी हैं। तकनीकी बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि पैट 17 मई और लीट 24 मई को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में करिअर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष और डायरैक्ट दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वैबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए 5 मई और लेटरल एंट्री टैस्ट (लीट) के लिए 6 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा में आवेदन न करने वाले अभ्यर्थी प्रथम और द्वितीय चरण की ऑनलाइन काऊंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क का भुगतान नैट बैंकिंग, डैबिट कार्ड, क्रैडिट कार्ड और यूपीआई से किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपए, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000