सोलन;एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह – भारत केसरी टीवी

सोलन;एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह

Advertisement

 

Advertisement

सोलन। एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए HPTU के परिणाम में टॉप-10 में स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि में छात्राओं ने विशेष रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

संस्थान की छात्रा आस्था मल्होत्रा ने 9.38 एसजीपीए के साथ 5वां स्थान प्राप्त किया। वहीं, गीतांजलि ने 9.34 एसजीपीए के साथ 7वां स्थान और आकृति मेहता ने 9.30 एसजीपीए के साथ 9वां स्थान हासिल किया।

 

इस शानदार सफलता पर संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह, अकादमिक निदेशक डॉ. पी.पी. शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने छात्रों और संपूर्ण स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

 

संस्थान प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000