दस साल में घुसपैठियों से मुक्त करवाई 1.25 लाख एकड़ भूमि, शाह ने बिगड़े हालात के लिए कांग्रेस ठहराई जिम्मेदार – भारत केसरी टीवी

दस साल में घुसपैठियों से मुक्त करवाई 1.25 लाख एकड़ भूमि, शाह ने बिगड़े हालात के लिए कांग्रेस ठहराई जिम्मेदार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के धेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंघल के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि आगामी असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दें, ताकि राज्य को घुसपैठियों से मुक्त किया जा सके और स्थायी शांति व विकास सुनिश्चित हो सके। सोनितपुर में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने पिछले दशक में असम में भाजपा की उपलब्धियों का जिक्र किया और आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की। अमित शाह ने कहा कि असम में 11 दिनों में चुनाव होने वाले हैं। आपको यह नहीं सोचना है कि आप हिमंता बिस्वा को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दे रहे हैं।

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें
सामग्री निर्माण सहायता
आपको असम को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए वोट देना है। आपको शांतिपूर्ण और विकसित असम बनाने के लिए वोट देना है। इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है, जिसने 10 वर्षों में असम को आतंकवाद मुक्त बनाया है। यही वह असम है, जहां कांग्रेस के शासन में गोलीबारी और बम विस्फोट होते थे और सैकड़ों युवा मारे जाते थे। अमित शाह ने बताया कि भाजपा ने अपने 10 वर्ष के शासनकाल में असम में घुसपैठियों से एक लाख 25 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई है। तीसरी बार कमल की सरकार बनाइए। अगले पांच वर्षों में हम असम से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। हमारी भाजपा सरकार ने घुसपैठियों से 1 लाख 25 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई है। हमने उनके अतिक्रमण को तोड़ा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000