हिमाचल में दो दर्दनाक हादसे: कार खाई में गिरी, दो की मौत; बद्दी में श्रमिक दबा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में दो दर्दनाक हादसे: कार खाई में गिरी, दो की मौत; बद्दी में श्रमिक दबा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

खाई में गिरी कार, दो की मौत, बांदल-सुराग सडक़ पर पेश आया दर्दनाक हादसा, मौके पर तोड़ा दम

Advertisement

जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बांदल-सुराग सडक़ पर पेश आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। कार में दो लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद कार सडक़ से नीचे लुढक़ती हुई दूसरी सडक़ से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान अनिल कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी खालाक्यार और गुमान सिंह (48 वर्षीय) पुत्र अमर सिंह निवासी धार टारन के रूप में हुई है।

हादसे में अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गुमान सिंह ने नाहन मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

बद्दी में लोहे के बीम के नीचे दबा श्रमिक

बीबीएन। बद्दी में कार्य के दौरान सुरक्षा में चूक एक श्रमिक के लिए जानलेवा साबित हुई। भारी लोहे के बीम उठाने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस थाना बद्दी में दर्ज शिकायत के अनुसार मृतक की पहचान कन्हैया पुत्र वलिस्टर निवासी गांव आहिरौली दान उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह अपने साथी के साथ फैक्टरी में बड़े लोहे के बीम तैयार करने का काम कर रहा था।रविवार दोपहर गगनदीप सिंह हाइड्रा लेकर मौके पर पहुंचा और वहां रखे आठ बीम में से एक बीम को उठाने लगा। इसी दौरान पास में कन्हैया वेल्डिंग का काम कर रहा था। आरोप है कि बिना उचित जांच और सुरक्षा सुनिश्चित किए बीम उठाया गया, जिससे बीम असंतुलित होकर अन्य बीम से टकरा गया और सभी बीम एक साथ गिर गए।इस हादसे में बीम के नीचे कन्हैया दब गया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 106 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000