HP WEATHER : प्रदेश में एक सप्ताह बरसेंगे बादल, इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट – भारत केसरी टीवी

HP WEATHER : प्रदेश में एक सप्ताह बरसेंगे बादल, इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

मौसम विभाग ने हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में एक हफ्ते को जारी किया अलर्ट

 

 

 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। राज्य में एक सप्ताह तक अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पांच जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आया है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 29 मार्च से तीन अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, पहली अप्रैल को उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 31 मार्च को कुछ स्थानों पर और 29 से 30 मार्च तथा दो व तीन अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलाव 29 से 30 मार्च और दो-तीन अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के लिए 29 मार्च को ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5, सुंदरनगर 12.1, भुंतर 10.0, कल्पा 4.0, धर्मशाला 9.5, ऊना 16.0, नाहन 13.0, केलांग 1.1, पालमपुर 11.0, सोलन 10.2, मनाली 6.5, कांगड़ा 14.2, मंडी 13.6, बिलासपुर 14.0, चंबा 12.3, जुब्बड़हट्टी 11.4, कुफरी 6.1, कुकुमसेरी 4.2, भरमौर 8.0, सेऊबाग 8.5, बरठीं 12.3, कसौली 11.6, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.3, देहरा गोपीपुर 18.0, ताबो 1.6 व नेरी में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

तापमान गिरने की संभावना

अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000