ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर सख्ती: हर यात्री की होगी डिजिटल जांच, रेलवे का बड़ा प्लान – भारत केसरी टीवी

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर सख्ती: हर यात्री की होगी डिजिटल जांच, रेलवे का बड़ा प्लान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*ट्रेन में अब बिना टिकट सफर करने वालों की खैर नहीं, हर यात्री की होगी डिजिटल जांच, रेलवे ने बनाया खास प्लान*

Advertisement

 

Advertisement

ट्रेनों में अब में बिना टिकट यात्रा करने वालों की खैर नहीं है। रेलवे ने ऐसे यात्रियों पर लगाम लगाने के लिए खास प्लान तैयार किया है। अभी तक स्टेशनों पर ऐसी कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिससे बिना टिकट अंदर आने वालों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इसी को देखते हुए अब स्टेशनों के एंट्री प्वाइंट पर खास मशीनें लगाने की योजना बनाई गई है। इन मशीनों के जरिए हर यात्री को अपना टिकट स्कैन कराना अनिवार्य होगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद केवल वही यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास वैध टिकट होगा। इससे बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम लगेगी और रेलवे की व्यवस्था भी ज्यादा व्यवस्थित हो सकेगी। रेलवे के अनुसार बड़े और प्रमुख स्टेशनों पर इस सिस्टम के लागू होने के बाद बिना टिकट यात्रियों की एंट्री लगभग खत्म हो जाएगी। इसका असर प्रीमियम ट्रेनों पर भी दिखेगा, क्योंकि ये ट्रेनें आमतौर पर छोटे स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं।

 

 

ऐसे में बिना टिकट यात्री इन ट्रेनों में सवार नहीं हो पाएंगे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों बेहतर होंगी। रेलवे की योजना है कि पहले चरण में प्रमुख स्टेशनों पर इस सिस्टम को लागू किया जाए। इसके सफल होने के बाद इसे मध्यम श्रेणी के स्टेशनों तक बढ़ाया जाए। इससे मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी बिना टिकट यात्रा करने वालों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। रेल मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में दो करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो नियमों का उल्लंघन करते हुए यात्रा करते हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000