149 पेटियां अवैध शराब के साथ पिकअप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार — कुनिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

149 पेटियां अवैध शराब के साथ पिकअप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार — कुनिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 25/26.03.2026 की रात्रि को जब पुलिस थाना कुनिहार की टीम थाना क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी ।

Advertisement

इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि जाडली बनिया देवी लिंक रोड की ओर से एक महिंद्रा पिकअप वाहन आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना कुनिहार की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल नाकाबंदी की गई तथा संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई । *जांच के दौरान उक्त वाहन से कुल 149 पेटियां शराब (देशी एवं अंग्रेजी) बरामद की गईं, जिनमें 99 पेटियां देशी शराब (मार्का हिम संतरा एवं पैराडाइज संतरा) तथा 50 पेटियां अंग्रेजी शराब (मार्का Royal Stag, All Season, Iconiq White) शामिल हैं। बरामद शराब में कुल 1188 बोतलें देशी शराब तथा 600 बोतलें अंग्रेजी शराब पाई गईं। उक्त शराब के संबंध में वाहन चालक कोई भी वैध दस्तावेज, लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका ।

इस संबंध में पुलिस थाना कुनिहार में अभियोग पंजीकृत किया गया।* अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त आरोपी बृज लाल पुत्र श्री हरिचंद, निवासी गांव कासल, डाकघर पट्टा मेह्लोग, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 31 वर्ष, को पुलिस हिरास्त में लिया गया है जिससे गहन पूछताछ की करने के उपरान्त BNSS,2023 के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) BNSS के तहत पाबंद किया गया I जाँच के यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त अवैध शराब वह कहां से लाया था और वह इसे सप्लाई करने के लिए कहां ले जा रहा था ।

जाँच के दौरान आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच करने पर पाया गया की इसके विरुद्ध पुलिस थाना बरोटीवाला में शराब तस्करी का एक अन्य मामला भी दर्ज है जिसमे उसके पास से 10 पेटियां अवैध शराब जिसमे अंग्रेजी,देशी व बियर शामिल थी बरामद की गई थी । मामले में आगे की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000