“नौणी विश्वविद्यालय के शोधार्थी डॉ. अंशुल कुमार को राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पीएचडी शोध पुरस्कार” – भारत केसरी टीवी

“नौणी विश्वविद्यालय के शोधार्थी डॉ. अंशुल कुमार को राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पीएचडी शोध पुरस्कार”

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

नौणी विश्वविद्यालय के शोधार्थी को सर्वश्रेष्ठ पीएचडी शोध डिसर्टैशन पुरस्कार

Advertisement

डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के शोधार्थी डॉ. अंशुल कुमार को राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सर्वश्रेष्ठ पीएचडी शोध डिसर्टेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ. अंशुल ने विश्वविद्यालय के पुष्प विज्ञान एवं परिदृश्य विभाग से डॉ. भारती कश्यप के मार्गदर्शन में अपना पीएचडी शोध कार्य पूर्ण किया है। उनका शोध विषय ताजे एवं सूखे गेंदे के फूलों से तैयार गुलाल के भंडारणभौतिक-रासायनिक एवं संवेदी गुणों का अध्ययन”  था।

यह पुरस्कार भारतीय सजावटी बागवानी सोसायटी  द्वारा फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग @2047 विकसित भारत विषय पर केलाड़ी शिवप्पा नायक कृषि एवं उद्यानिकी विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

यह शोध कार्य सीएसआईआर–हिमालयी जैव संसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से किया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यावसायिक रूप से उपयोगी तकनीक विकसित हुई है। इस कार्य के माध्यम से विभाग द्वारा हर्बल गुलाल की बिक्री से आय भी अर्जित की जा रही है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने डॉ. अंशुल कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। पुष्प विज्ञान एवं परिदृश्य विभाग के संकाय सदस्यों एवं छात्रों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000