“विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2026: बीआईएस परवानू ने शिमला में ‘कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा’ से जगाई उपभोक्ता जागरूकता” – भारत केसरी टीवी

“विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2026: बीआईएस परवानू ने शिमला में ‘कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा’ से जगाई उपभोक्ता जागरूकता”

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2026 के अवसर पर बीआईएस परवानू शाखा कार्यालय द्वारा “कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” का आयोजन ।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2026 के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो (बीस) परवानू शाखा कार्यालय द्वारा आज दिनांक 13 मार्च 2026 को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) शिमला, हिमाचल प्रदेश में “कंज्यूमर जागरूकता भारत यात्रा” जो की सीसीआई (भारत का उपभोक्ता संघ) द्वारा संचलित है का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, गुणवत्ता मानकों तथा सुरक्षित उत्पादों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उपभोक्ताओं को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के महत्व तथा प्रमाणित उत्पादों के उपयोग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान परवानू शाखा कार्यालय निदेशक एवं प्रमुख श्री एससी नायक वा निदेशक एवं वैज्ञानिक-ए श्री शिव प्रकाश ने उपभोक्ताओं को बताया कि वे किसी भी उत्पाद को खरीदते समय आईएसआई मार्क, हॉलमार्क तथा अन्य मानक चिह्नों की जांच अवश्य करें, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित उत्पाद प्राप्त हो सकें। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत होने पर संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।

डॉ. अनंत शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीसीआई ने प्रतिभागियों को उपभोक्ता अधिकार, एमआरपी, उपभोक्ता शिकायत प्रणाली, बीस केयर अप्प, हॉलमार्किंग और भारत के उपभोक्ता आयोग के बारे में बताया गया आई “कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” के माध्यम से लोगों को उपभोक्ता अधिकारों, उत्पादों की गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उपभोक्ता जागरूकता को समाज में बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

यह पहल उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने तथा समाज में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000