झूठी गारंटियों और बढ़ते कर्ज ने हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचाया : डॉ. बिंदल – भारत केसरी टीवी

झूठी गारंटियों और बढ़ते कर्ज ने हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचाया : डॉ. बिंदल

 

Advertisement

शिमला बयूरो सुभाष शर्मा   20/03/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

 

झूठी गारंटियों और बढ़ते कर्ज ने हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचाया : डॉ. बिंद

 

महंगाई, बेरोजगारी और बंद होते संस्थान—कांग्रेस सरकार का चौथा बजट भी जनता के साथ धोखा होगा

 

शिमला,

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, चक्कर (शिमला) में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों एवं प्रदेश सचिवों ने भाग लिया। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि, एसआईआर के तहत चल रहे कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर संचालित अभियानों की भी समीक्षा की गई। साथ ही 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला चौथा बजट भी प्रदेश की जनता के साथ एक और बड़ा धोखा साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों का जाल बिछाकर 65 लाख मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया और सत्ता प्राप्त की।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने 28 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने का वादा किया था, जिसे पहली कैबिनेट में लागू करने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक प्रदेश की महिलाओं को एक भी रुपया नहीं मिला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री ₹1500 की जगह ₹100 देने की बात कर रहे हैं, जो कांग्रेस की नीयत और नीति दोनों को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को 5 लाख रोजगार और 1 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज तक एक भी वादा धरातल पर दिखाई नहीं देता। बेरोजगार युवाओं के साथ यह एक बड़ा मजाक है और आने वाला बजट भी उनके साथ छलावा ही साबित होगा।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अब तक लगभग ₹45,000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को गंभीर संकट में डाल दिया है। इसके बावजूद विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिए गए हैं, भर्तियां रोक दी गई हैं और सड़कों व पेयजल योजनाओं पर काम बंद पड़ा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर विकास कार्य ठप हैं, वहीं दूसरी ओर जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है। बिजली, पानी, एचआरटीसी किराया, स्टांप ड्यूटी, सीमेंट, पेट्रोल-डीजल और राशन के दामों में भारी वृद्धि की गई है तथा सब्सिडी खत्म कर आम जनता की कमर तोड़ दी गई है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी, अधिकारी और सेवानिवृत्त वर्ग अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों को न तो वर्दी मिल रही है और न ही स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हैं। बिना योजना और बिना तैयारी के फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों चरमराई हुई हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का तथाकथित “व्यवस्था परिवर्तन” वास्तव में “व्यवस्था पतन” में बदल चुका है और प्रदेश को एक ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है जहां से वापस लौटना कठिन प्रतीत हो रहा है।

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल, दिशाहीन और जनविरोधी साबित हुई है। प्रदेश की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000