मंडी के गोहर में पीलिया का कहर: 2 की मौत, 32 एक्टिव केस; दूषित पानी पर उठे सवाल – भारत केसरी टीवी

मंडी के गोहर में पीलिया का कहर: 2 की मौत, 32 एक्टिव केस; दूषित पानी पर उठे सवाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Mandi News: गोहर में बेकाबू हुआ पीलिया, नवविवाहिता ने तोड़ा दम; अब तक दो की मौत, 32 चपेट में

Advertisement

एक महीना से अधिक समय से गोहर क्षेत्र में फैला पीलिया अब जानलेवा बनकर उभर आया है। यदि सरकार, प्रशासन और जल शक्ति विभाग ने कड़े कदम नहीं उठाए, तो बेकाबू हो रहा यह पीलिया कई लोगों की जिंदगी लील सकता है। स्वास्थ्य विभाग की मानें, तो गोहर क्षेत्र में अब तक पीलिया से ग्रस्त मरीजों की संख्या 234 पहुंच गई है।

खंड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड़ डा. राकेश भारद्वाज ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पीलिया ग्रस्त 234 लोगों में से 200 ठीक हो चुके हैं। 32 लोग अभी भी एक्टिव हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। पीलिया से ग्रस्त एक 22 वर्षीय युवक था। इतनी ही उम्र की एक युवती ने उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली है। डा. भारद्वाज ने कहा कि बुधवार को कर्मचारियों ने गोहर क्षेत्र में पानी के चार ज्वाइंट सैंपल लिए हैं, जिन्हें विभिन्न प्रयोगशालाओं में परीक्षण हेतु भेजा गया है।

पानी के सैंपल सही

हमीरपुर। हमीरपुर के निकटवर्ती क्षेत्र बड़ू के कुछ गांवों और एक स्कूल सहित बहुतकनीकी संस्थान में अब तक पीलिया के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। कुछ पीडि़त सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवा रहे हैं, कुछ करवा चुके हैं।

यानि सीधे तौर पर सवाल पानी की गुणवत्ता को लेकर उठे हैं। अधीक्षण अभियंता के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्वाहल की टंकी के पानी का सैंपल ठीक पाया गया है, लेकिन राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल के हैंडपंप का सैंपल सही नहीं है और इसी स्कूल में पीलिया के लगभग 13 मामले सामने आए हैं। जहां तक बहुतकनीकी कालेज की बात है, तो स्कूल प्रबंधन के अनुसार वहां 35 के लगभग मामले पीलिया के सामने आए हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000