धरमपुर केस में फरार आरोपी सचिन ठाकुर गिरफ्तार, नशा तस्करी के मामलों में पहले भी रहा संलिप्त – भारत केसरी टीवी

धरमपुर केस में फरार आरोपी सचिन ठाकुर गिरफ्तार, नशा तस्करी के मामलों में पहले भी रहा संलिप्त

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

उक्त मामले में 02 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है । जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ से पाया गया कि उक्त आरोपियों के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जो पुलिस को देखकर वाहन रुकते ही मौके से फरार हो गया था। बाद में उसकी पहचान सचिन ठाकुर पुत्र श्री इंदर सिंह ठाकुर, निवासी गांव शिल्ली के रूप में हुई। पुलिस थाना धरमपुर की टीम द्वारा उक्त आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

Advertisement

तलाश के दौरान आज दिनांक 18-03-2026 को पुलिस थाना धरमपुर की टीम द्वारा मामले में संलिप्त फरार आरोपी सचिन ठाकुर पुत्र श्री इंदर सिंह ठाकुर, निवासी गांव शिल्ली, डाकघर दामकड़ी, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 31 वर्ष, को सोलन शहर से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

इसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में चिट्टा/हेरोइन तस्करी के 02 मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, जांच में यह भी सामने आया कि उक्त आरोपी को हिमाचल प्रदेश सरकार/सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार मादक पदार्थ तस्करी करने वाले आदतन अपराधी के रूप में दिनांक 10-06-2025 को धारा 3(1) PIT NDPS Act, 1988 के अंतर्गत 03 माह के लिए जेल भेजा गया था। सजा पूर्ण करने के पश्चात आरोपी जिला जेल सोलन से रिहा हुआ, परंतु रिहाई के बाद पुनः चिट्टा/नशा तस्करी में संलिप्त हो गया।

मामले में गिरफ्तार आरोपी को कल दिनांक 19-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000