वेस्ट एशिया संकट का हिमाचल पर वार: फार्मा कंपनियों को कच्चे माल की किल्लत, सप्लाई अटकी – भारत केसरी टीवी

वेस्ट एशिया संकट का हिमाचल पर वार: फार्मा कंपनियों को कच्चे माल की किल्लत, सप्लाई अटकी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के प्रभाव से हिमाचल का फार्मा उद्योग में भी अछूता नहीं रहा। फार्मा उद्योग इस समय कच्चे माल की भारी कमी और बढ़ती कीमतों के कारण गंभीर संकट से गुजर रहा है। कच्चे माल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं सप्लाई में आ रही दिक्कतों के चलते उद्योगों को उत्पादन बनाए रखना मुश्किल हो गया है। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में फैक्ट्रियों को सुचारू रूप से चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। कच्चे माल की उपलब्धता कम होने और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से उत्पादन लागत में भारी इजाफा हो रहा है। कच्चे दाम के लगभग 40 से 50 प्रतिशत दाम बढ़ गए हैं।\

Advertisement

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के राज्य अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि उद्योगपति इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ कच्चे माल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दूसरी ओर सप्लाई चेन प्रभावित होने से समय पर सामग्री नहीं मिल पा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस गंभीर स्थिति का तुरंत संज्ञान लेने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उद्योगपति सुरेश गर्ग न बताया कि पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इस्राइल युद्ध का असर वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ा है, जिससे कई जरूरी रसायनों और कच्चे माल की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इससे उद्योगों के सामने संचालन जारी रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। उद्योग संगठनों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो दवा उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000