विदेश नीति पर केजरीवाल का वार, बोले—अमेरिका के दबाव में फैसले ले रहा भारत – भारत केसरी टीवी

विदेश नीति पर केजरीवाल का वार, बोले—अमेरिका के दबाव में फैसले ले रहा भारत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

ट्रंप के पास मोदी का कोई ‘राज़’, इसलिए अमरीका के दबाव में भारत : केजरीवाल

Advertisement

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास प्रधानमंत्री के बारे में कोई “गुप्त जानकारी” है, जिसके कारण भारत कथित रूप से अमरीका के दबाव में काम कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति है तो प्रधानमंत्री को देश के हित में पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास प्रधानमंत्री से जुड़ा कोई “राज़” है। केजरीवाल ने कहा कि अगर यह सच है तो प्रधानमंत्री को अपने पद की चिंता करने के बजाय देश को बचाने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। केजरीवाल ने यह भी कहा कि देश में एलपीजी की कमी की स्थिति पैदा हो गई है और इसका कारण यह है कि भारत ने अमरीका और इज़रायल के पक्ष में ईरान के खिलाफ रुख अपनाया। उनके अनुसार ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गैस और तेल के आवागमन पर रोक लगा दी है और केवल चीन तथा रूस को इसकी अनुमति दे रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि युद्ध शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री के इज़रायल दौरे के कारण ईरान भारत से नाराज़ हो गया, जिसके चलते भारत को ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है। केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि अमरीका के दबाव में भारत ने निर्यात शुल्क कम किए और रूस से तेल खरीदने से परहेज किया, जिससे देश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000