लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज – भारत केसरी टीवी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

स्पीकर पर लोकसभा को विश्वास, हंगामे के बीच सदन में अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

Advertisement

लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिड़ला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से खारिज हो गया। इसस पहले गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ संकल्प लाने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने बिड़ला की निष्ठा पर सवाल खड़े किए हैं, जो बहुत अफसोसजनक है। उन्होंने सदन में विपक्ष के संकल्प पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि किसी को भी नियम के विपरीत बोलने का अधिकार नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि 18वीं लोकसभा में कांग्रेस सांसदों को बोलने के लिए भाजपा से दो गुना ज्यादा समय मिला। फिर भी विपक्ष के नेता कहते हैं कि हमें बोलने नहीं दिया जाता।

जब बोलने का मौका आता है, तो व जर्मनी में होते हैं, इंग्लैंड में होते हैं। गृह मंत्री ने आगे कहा कि राहुल सदन में पीएम मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। शाह के जवाब के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और अमित शाह माफी मांगो के नारे लगाए। लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, वोटिंग और इसके ध्वनिमत से खारिज होने के बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

जो नियम तोड़ेगा, उसका माइक बंद होना ही चाहिए

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के माइक बंद करने के आरोपों का भी जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि ये कहते हैं कि माइक बंद कर दिया जाता है। अभी पप्पू यादव के भाषण के दौरान गिरिराज सिंह बोल रहे थे, उनका भी माइक बंद किया गया था। मंत्री होने के बाद भी, जो नियमों के विपरीत बोलेगा, उसका माइक बंद ही कर दिया जाना चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि अनुशासन तोडऩे पर माइक बंद होना ही चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000