जल शक्ति विभाग से पानी दिलाएगा एनओसी, नए प्रोजेक्ट निर्माण के लिए पानी की उपलब्धता की जांच जरूरी – भारत केसरी टीवी

जल शक्ति विभाग से पानी दिलाएगा एनओसी, नए प्रोजेक्ट निर्माण के लिए पानी की उपलब्धता की जांच जरूरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

जल शक्ति विभाग से पानी दिलाएगा एनओसी, नए प्रोजेक्ट निर्माण के लिए पानी की उपलब्धता की जांच जरूरी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में किसी भी नए प्रोजेक्ट के निर्माण को आरंभ करने से पहले जल शक्ति विभाग की एनओसी मिलना अब आसान नहीं होगा। एनओसी जारी करने से पहले संबंधित एरिया में पानी की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा, जिसके बाद ही जल शक्ति विभाग के अधिकारी प्रोजेक्ट को लेकर एनओसी जारी कर सकेंगे। विभाग के प्रदेश मुख्यालय की तरफ से इस संबंध में भी फील्ड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। प्रदेश में अब किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले पानी की उपलब्धता की जांच अनिवार्य होगी।

इसको लेकर मुख्य सचिव की तरफ से आदेश जारी हुए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए जारी होने वाले एसेंशियलिटी सर्टिफिकेट से पहले जल स्रोतों की स्थिति और पानी की उपलब्धता का सही आकलन किया जाएगा। इस बावत मुख्य सचिव ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट को निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद डिपार्टमेंट ने जल शक्ति विभाग को मुख्य सचिव के आदेशों का हवाला देते हुए पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि राज्य में नए प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए पानी की उपलब्धता और उसकी स्थिरता एक जरूरी शर्त है। इसलिए इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देश जारी

सरकार के आदेशों के बाद जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय ने सभी फील्ड अधिकारियों को इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए है। साथ ही अधिकारियों को कहा गया है कि जब किसी प्रोजेक्ट के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया चल रही हो, तब इन निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। राज्य में बढ़ते प्रोजेक्टों के बीच जल संसाधनों का संतुलित उपयोग जरूरी है। इसलिए पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ही नए प्रोजेक्टों को अनुमति दी जाएगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000