CBI की कार्रवाई: NHAI अधिकारी और आर्किटेक्ट पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

CBI की कार्रवाई: NHAI अधिकारी और आर्किटेक्ट पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा शिमला ने एनएचएआई के एक परियोजना निदेशक और चंडीगढ़ की एक आर्किटेक्ट के खिलाफ 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई कांगड़ा जिले के नूरपुर स्थित पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर की गई है। आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से पंप को जोड़ने के लिए फाइनल एनओसी जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

Advertisement

कांगड़ा जिले के नूरपुर स्थित जेएस फिलिंग स्टेशन के मालिक ईशान धींगरा ने सीबीआई को दी शिकायत में आरोप लगाया कि एनएचएआई पालमपुर के परियोजना निदेशक विकास सुरजेवाला ने उन्हें चंडीगढ़ की आर्किटेक्ट सीमा राजपाल से संपर्क करने के लिए कहा था।

Advertisement

जनवरी 2026 में निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने कथित तौर पर पंप को बंद करने की धमकी दी और एक्सेस परमिशन के बदले 10 लाख रुपये की मांग की। 4 फरवरी 2026 को पालमपुर कार्यालय में हुई बैठक में आर्किटेक्ट सीमा ने शिकायतकर्ता को बताया कि परियोजना निदेशक से उनकी बात हो चुकी है और काम करवाने के लिए 10 लाख का इंतजाम करना होगा।

सीबीआई की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 6 मार्च 2026 को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये लेने पर सहमति बनी थी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए पेट्रोल पंप के सामने करीब 28 मीटर तक जमीन खुदवा दी गई और ईंधन आपूर्ति रोकने की धमकी दी गई। सीबीआई ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एडिशनल एसपी सुनीत कुमार पाल को सौंपी गई है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000