सोलन के बसाल में खुले में फेंकी एक्सपायरी दवाइयां, इंजेक्शन और ग्लूकोज की बोतलें बरामद – भारत केसरी टीवी

सोलन के बसाल में खुले में फेंकी एक्सपायरी दवाइयां, इंजेक्शन और ग्लूकोज की बोतलें बरामद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

_*खुले में फेंकी एक्सपायरी दवाइयां, मेडिसिन के पत्तों के साथ बोतलें-इंजेक्शन बरामद, कार्यप्रणाली पर सवाल*_

Advertisement

सोलन शहर के बसाल में खुले में फेंकी गई एक्स्पायरी दवाइयों ने एक बार फिर खलबली मचा दी है। रात के अंधेरे में कोई चुपचाप भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां व बोतलों सहित इंजेक्शनों को बसाल स्थित हेलिपैड के समीप खुली खाई में फेंक गया। मजेदार बात तो यह है कि इन दवाइयों के साथ-साथ सोलन के ही होलसेलर की बिल बुक भी मिली है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसने इस तरह की हरकत की है। बहरहाल इन दवाइयों व बोतलों के यूं खुले में फेंकने से न केवल विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगे हैं, वहीं पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंचा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा रोष है और उनका कहना है कि ऐसे मामले से उनकी सेहत से भी खिलवाड़ हो सकता है।

बताया जा रहा है कि यह मामला रविवार देर रात का है। सोमवार सुबह जब बसाल हेलिपैड के समीप गडियाला गांव के लोग अपने कार्यों के लिए घरों से निकले, तो इतनी भारी मात्रा में फेंकी गई दवाइयों, ग्लूकोज की बोतलों व इंजेक्शनों को देखकर हैरान रह गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस स्थान को पहले ही कुछ अज्ञात लोगों ने डंपिंग जोन बना रखा है और रात के अंधेरे में यहां पर कूड़ा कचरा सहित अन्य वेस्ट मैटिरियल फेंका जाता है। इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्लूकोज की बोतलें

इन एक्सपायरी दवाइयों में केवल गोलियों के पत्ते ही नहीं बल्कि खांसी की दवाई की बोतलें, ग्लूकोज की बोतलें व ढेर सारे इंजेक्शन भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, इन्हीं दवाइयों के बीच सोलन के एक दवाई होलसेलर की बिल बुक भी मिली है। लोगों का कहना है कि इस तरह खुले में एक्सपायरी दवाइयों को फेंकना उनकी सेहत से भी खिलवाड़ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000