हिमाचल के स्कूलों में मिड-डे मील पर सख्ती: रोल नंबर से परोसा जाएगा भोजन, भेदभाव पर होगी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के स्कूलों में मिड-डे मील पर सख्ती: रोल नंबर से परोसा जाएगा भोजन, भेदभाव पर होगी कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*रोल नंबर से ही परोसें भोजन; निदेशालय के निर्देश, मिड-डे मील में भेदभाव किया, तो कार्रवाई*

Advertisement

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में संचालित प्रधानमंत्री पोषण योजना (पीएम पोषण/मिड-डे मील) के तहत बच्चों को भोजन परोसने के दौरान किसी भी प्रकार के भेदभाव को रोकने के लिए निदेशालय स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश (शिमला) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि स्कूलों में बच्चों को अनुशासन और समानता की भावना को बढ़ावा देने के लिए रोल नंबर के अनुसार एक साथ बैठाकर भोजन करवाया जाए, ताकि विद्यार्थियों के बीच सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना विकसित हो सके।

Advertisement

निदेशालय की ओर से सभी उपनिदेशक स्कूल शिक्षा व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में विद्यार्थियों को भोजन परोसते समय धर्म, जाति, लिंग या किसी अन्य आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री पोषण योजना का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उनके बीच समानता, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करना भी है। निदेशालय ने शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन और स्थानीय समुदाय से भी इस योजना के संचालन में सहयोग सुनिश्चित करने को कहा है।

चेतावनी

निदेशालय की और से चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी सरकारी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति द्वारा योजना के दौरान भेदभावपूर्ण व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आती है, तो मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000