तेज धूप से बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने तीन जिलों में जारी किया हीट वेव अलर्ट – भारत केसरी टीवी

तेज धूप से बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने तीन जिलों में जारी किया हीट वेव अलर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Heat Wave Alert: हिमाचल के तीन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानिए अपने यहां का हाल

Advertisement

Himachal Weather
कुल्लू, मंडी व सोलन में सताएंगी गर्म हवाएं, मैदानी क्षेत्रों के साथ तपने लगे पहाड़

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मार्च माह में ही तपिश बढऩे लगी है। मौसम में आए इस बदलाव से मैदानों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी चुभने लगी है। राज्य में सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम हो गई है। लगातार साफ मौसम और तेज धूप के चलते दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने मार्च महीने में तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सात मार्च को कुल्लू, मंडी व सोलन जिला के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट है। वहीं अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में नौ मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे नौ और 10 मार्च को राज्य की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 11 व 12 मार्च को भी राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी और निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

यह रहा अधिकतम तापमान

शहर तापमान
शिमला 25.3
सुंदरनगर 32.8
भुंतर 31.8
कल्पा 23.5
धर्मशाला 23.0
ऊना 34.0
नाहन 24.3
सोलन 30.2
मनाली 24.6
कांगड़ा 32.0
मंडी 33.0

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000