कांगड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, बड़े नामों की अटकलों पर विराम – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, बड़े नामों की अटकलों पर विराम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

जिला कांगड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा राज्यसभा के उम्मीदवार घोषित
तमाम बड़े नामों की अटकलों पर लगा विराम

Advertisement

धर्मशाला/शिमला: कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए बड़ा फैसला लेते हुए जिला कांगड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही तमाम बड़े नेताओं के नामों की अटकलों पर विराम लग गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन में लंबे समय से सक्रिय और कांगड़ा जिले में मजबूत पकड़ रखने वाले अनुराग शर्मा पर कांग्रेस नेतृत्व ने भरोसा जताया है। उनकी उम्मीदवारी को संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के नजरिये से भी अहम माना जा रहा है।
राज्यसभा सीट को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन अंततः कांग्रेस हाईकमान ने युवा और संगठन से जुड़े चेहरे पर दांव लगाया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांगड़ा जिले से उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह रणनीतिक फैसला लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000